फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (17-23 April): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 17 Apr 2023 10:44 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप लंबे समय से अपने करियर या कारोबार को लेकर अच्छे समय के आने का इंतजार कर रहे थे तो इस सप्ताह वह खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य को लिए हैं। यदि आप लंबे समय से अपने करियर या कारोबार को लेकर अच्छे समय के आने का इंतजार कर रहे थे तो इस सप्ताह वह खत्म हो सकता है। किसी प्रभावी व्यक्ति या मित्र की मदद से रोजी-रोजगार की कामना पूरी होगी। व्यवसाय के विस्तार की योजना साकार रूप लेते हुए नजर आएगी। सप्ताह के मध्य में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय से संबंधित की गई यात्राएं सुखद एवं मनचाहा लाभ दिलाने वाली साबित होंगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो इस सप्ताह के अंत तक आपको कहीं से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। संतान पक्ष की उपलब्धि परिवार की खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्या को मिठाई खिलाकर उसे आशीर्वाद प्राप्त करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें