फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (17-23 April) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 17 Apr 2023 10:32 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने वाणी और व्यवहार पर बहुत नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने वाणी और व्यवहार पर बहुत नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी, इसलिए लोगों की छोटी-मोटी बातों को लेकर वाद-विवाद करने की बजाय उसे इग्नोर करना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ बड़े खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता आपके स्वाभाव में चिड़चिड़ापन ला सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको भूमि-भवन से जुड़े मामलों को सुलझाने खूब भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सेहत की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए सही नहीं कहा जाएगा। कोई पुरानी बीमारी के उभरने या मौसमी बीमारी के चलते आपको शारीरिक-मानसिक कष्ट हो सकता है। विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों का इंतजार बढ़ सकता है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की गलतफहमी न पैदा होन दें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और हनुमानाष्टक का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें