Libra Weekly Horoscope:अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। जिससे आपके घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलता नजर आएगा। हर जगह लोगों का आपके प्रति सद्भाव निश्चित रूप से सकारात्मकता को बढ़ाने का कार्य करेगा। यह सप्ताह समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों की पद एवं प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला साबित होगा। इस सप्ताह उन्हें कोई बड़ा पद अथवा सम्मान प्राप्त हो सकता है। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे तो इस सप्ताह आपको मनचाहा रोजगार मिल सकता है। पहले से कार्यरत लोगों की पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी।
अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपके स्वजनों के साथ बिगड़े संबंध सुधर जाएंगे। किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से गलतफहमियां दूर होंगी और परिवार के लोगों के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। शत्रु पक्ष भी आपके साथ सुलह समझौते के लिए लालायित दिखाई देगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। भाई-बहनों से पूरा सहयोग ओर समर्थन मिलेगा। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।