फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (16 to 22 December): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 15 Dec 2024 05:17 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों के सुख-सौभाग्य में इस सप्ताह कुछ कमी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के सुख-सौभाग्य में इस सप्ताह कुछ कमी देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने अथवा उसे दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकती है। इस दौरान अनुचित खर्च करने का आपको बहुत ज्यादा मलाल रहेगा। संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। खास बात यह कि आप चाहते हुए भी उसकी कोई मदद नहीं कर पाएंगे। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी विवाद को कोर्ट-कचहरी में ले जाने से बचना चाहिए। किसी भी समस्या का समाधान सुलह समझौते से निकालना उचित रहेगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो बेहद सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और धन के मामलों में खूब सावधान रहें।
विज्ञापन


सप्ताह का उत्तरार्ध करियर-कारोबार की दृष्टि से थोड़ा उथल-पुथल भरा रहने वाला है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त कामकाज का बोझ आ सकता है। अचानक से कोई घरेलू जरूरत को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में आपसी विश्वास की कमी देखने को मिल सकती है। किसी बात को लेकर उपजा मतभेद या शक रिश्तों में दरार डालने का कारण बन सकता है। दांपत्य जीवन में भी जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन गणपति को मोदक का भोग लगाकर श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें