फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope ( 13 To 19 May): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 13 May 2024 10:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Libra Weekly Horoscope:तुला राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उन्हें जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए तथा बिजनेस से जुड़ी कोई भी बड़ी डील करते समय कागज संबंधी कार्य बेहद सावधानी के साथ करना चाहिए।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी बड़े फैसले को जल्दबाजी या फिर भावनाओं में बहकर लेने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें बाद में पछताना पड़ सकता है। यदि आप किसी चीज को लेकर खुद को असमंजस की स्थिति में पाते हैं तो अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना या फिर चीजों को बाद के लिए टाल देना बेहतर रहेगा। तुला राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उन्हें जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए तथा बिजनेस से जुड़ी कोई भी बड़ी डील करते समय कागज संबंधी कार्य बेहद सावधानी के साथ करना चाहिए। 
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में आपको अपने क्रोध और आवेश पर नियन्त्रण रखने की बहुत जरूरत रहेगी। इस दौरान लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना बेहतर रहेगा। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद रहने वाला है। व्यवसाय में अपेक्षा से कम लाभ होने और आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहने पर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी दूरी की योग बन सकते हैं। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान आपके घर-परिवार में किसी बात को लेकर शांति भंग हो सकती है। स्वजनों की भावनाओं एवं वरिष्ठ लोगों की सलाह की अनदेखी करने से बचें। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बचें और समझदारी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

 उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें