फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (13-19 March): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 12 Mar 2023 11:00 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का पूर्वार्ध अधिक व्यस्तता और भाग-दौड़ वाला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही अचानक से कुछ बड़े खर्चों के आने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला
विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का पूर्वार्ध अधिक व्यस्तता और भाग-दौड़ वाला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही अचानक से कुछ बड़े खर्चों के आने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। किसी बड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अपना संचित धन भी खर्च करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। जिसे निबटाने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। इस दौरान सीनियर और जूनियर से मनचाहा सहयोग न मिल पाने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार के किस प्रिय सदस्य के घर में आने से खुशियों का माहौल रहेगा। अचानक से इस दौरान पिकनिक या तीर्थाटन आदि का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापारिक दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान कोई बड़ी डील करने या कारोबार को विस्तार देने की योजना फलीभूत हो सकती है। सप्ताह के अंत में लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा एवं सफेद चंदन का तिलक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें