कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह उनकी जिद या फिर कहें उनका अभिमान किसी बड़े नुकसान का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र हो या फिर निजी जीवन किसी भी मसले का हल ढूढ़ते समय क्रोध और अभिमान करने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में छोटे भाई-बहन से किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। इस दौरान किसी भी समस्या को सुलझाते समय संवाद का सहारा लें और अपने शुभचिंतकों की राय की अनदेखी न करें। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको आपके लक्ष्य से भटकाने के लिए आपको इधर-उधर की चीजों में उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में उनकी छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अनचाही जगह पर तबादला हो सकता है या फिर आपके सिर पर अनचाही जिम्मेदारी का बोझ आ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको बाजार में फंसे धन या कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना को लेकर जल्दबाजी करने से बचें और इस संबंध में सोच-समझकर फैसला लेना होगा। प्रेम प्रसंग से सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी की जरूरतों और भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।