फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (11 To 17 July 2022): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 11 Jul 2022 12:28 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने पर आपके भीतर गजब आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिलेगा। रोजी-रोजगार की तलाश खत्म होगी।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने पर आपके भीतर गजब आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिलेगा। रोजी-रोजगार की तलाश खत्म होगी। जो लोग पहले से ही कहीं पर कार्यरत हैं, उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, प्रशंसा या मनचाही जगह पर नियुक्ति अथवा तबदला मिल सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि, भवन या वाहन आदि के क्रय-विक्रय की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। यदि भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो वह आपसी समझौते से कोर्ट के बाहर ही सुलझ जाएगा। जिससे आपके मन को काफी राहत मिलेगी। सुख-सुविधा से जुड़ी किसी नई चीज को खरीदने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। यह सप्ताह कमीशन पर काम करने वालों के लिए विशेष रूप से शुभ साबित होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। संतान पक्ष की कोई उपलब्धि आपकी खुशियों और मान सम्मान का कारण बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंध आपसी विश्वास और निकटता बढ़ेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद पल व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और चीटीं को आटा डालें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें