फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (11 To 17 July 2022): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 11 Jul 2022 12:27 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप किसी व्यवसाय से जुड़े हैं और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो खूब सोच-समझकर इसके लिए धन निवेश करें और इस संबंध में निर्णय लेते समय अपने किसी शुभचिंतक की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह बहुत ही धैर्य और बेहद सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। यदि आप किसी व्यवसाय से जुड़े हैं और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो खूब सोच-समझकर इसके लिए धन निवेश करें और इस संबंध में निर्णय लेते समय अपने किसी शुभचिंतक की सलाह अवश्य लें। सप्ताह की शुरुआत में करिअर अथवा कारोबार के लिए की गई यात्रा थकान भरी और निरर्थक साबित हो सकती है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखना चाहिए। धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें। इस सप्ताह आप वाहन बेहद सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको इस विषय में फैसला लेते समय सभी पक्षों पर विचार कर लेना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि आप पास के फायदे में दूर का नुकसान कर बैठें। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं। यदि इस विषय में खुद को असमंजस की स्थिति में पाएं तो कोई भी बड़ा फैसला लेने की बजाय उसे आगे के लिए टाल दें या फिर किसी इष्ट-मित्र की सलाह लें। प्रेम संबंध में कुछ एक गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। लव पार्टनर से मुलाकात न हो पाने के कारण मन खिन्न रह सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा और शिवमहिम्नस्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें