फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (10-16 April) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 09 Apr 2023 12:34 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको जरूरी कार्यों को निबटाने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको जरूरी कार्यों को निबटाने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त कामकाज बोझ आ जाने के कारण आपको उसे निबटाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कारोबार को विस्तार देने की योजना में कुछ एक बाधाएं आ सकती हैं। यदि आप विदेश में करियर और कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार से जुड़े विवाद के चलते तनाव हो सकता है। इस दौरान आपको वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं, अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत चिंता को लेकर मन चिंतित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें