फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (09 May To 15 May 2022): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 09 May 2022 12:17 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध का समय ज्यादा शुभता और सफलता लिए रहने वाला है। इस दौरान सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध का समय ज्यादा शुभता और सफलता लिए रहने वाला है। इस दौरान सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। यदि आप लंबे समय से भूमि, भवन या वाहन के क्रय-विक्रय की सोच रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। सप्ताह के मध्य तक सुख-सुविधा में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार में आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान किसी बड़े फैसले को लेते समय आप खुद को असंमंजस की स्थिति में पा सकते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप चीजों को कुछ समय के लिए टाल दें या फिर किसी विशेषज्ञ और शुभचिंतक की राय लेकर आगे बढ़ें। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की अपेक्षाओं की अनदेखी करने से बचें। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: देवी दुर्गा की उपासना करें और अधिक से अधिक सफेद वस्त्रों का प्रयोग करें। शुक्रवार के दिन अपने पास सफेद रंग का सुगंधित रूमाल पास में रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें