धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में इष्ट मित्रों की मदद से सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर धन राशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान वाहन या भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में विरोधी स्वयं समझौते के लिए पहल कर सकते हैं या फिर किसी वरिष्ठ और प्रभावी व्यक्ति की मदद से ऐसे विवाद का मनचाहा समाधान निकल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान पिकनिक, पार्टी या लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यह समय व्यापार की दृष्टि से अत्यंत ही शुभता और लाभ लिए रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाह रहे हैं तो बात बन जाएगी। वहीं जो लोग पहले से प्रेम संबंध में हैं तो उनके विवाह की कामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: श्री लक्ष्मी नारायण की प्रतिदिन पूजा करें और केसर का तिलक लगाएं।