तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बड़े बदलाव का कारक बनेगा। इस सप्ताह आपको अपने जीवन और कामकाज में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यदि आपके कार्यक्षेत्र में किसी विषय को लेकर दिक्कतें बनी हुई थीं तो वरिष्ठ अधिकारी की मदद से दूर हो जाएंगी। कारोबार में बिक्री बढ़ेगी। धन लाभ के साथ संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह की शुरुआत में कार्य एवं व्यवसाय के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा संभव है। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। कुल मिलाकर आपको इस सप्ताह अपना हर कदम हिम्मत और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप ऐसा करते हैं तो सौभाग्य हर कदम पर आपके साथ खड़ा हुआ नजर आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इस दौरान हाथ आए अवसर को भूलकर न जाने दें और जिम्मेदारी को उसे मन से स्वीकार करते हुए अपनी काबलियत साबित करने का प्रयास करें। परिणाम आपके पक्ष में आएगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।