फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (08 से 14 दिसंबर): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 08 Dec 2024 01:04 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Scorpio Weekly Horoscope: यदि आप विदेश में अपना करियर अथवा कारोबार जमाने की सोच रहे थे तो आपको आपको अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। लव लाइफ और मैरीड लाइफ को सुखमय बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी भरा रह सकता हैं। इस सप्ताह आपका अपने कामकाज में लाख कोशिशों के बाद भी मन नहीं लगेगा। निजी जीवन की समस्याएं आपके कामकाज पर हावी होती नजर आएंगी। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कोई बड़ा खर्च आपके सामने आ सकता है, जिसके लिए आपको धन उधार तक लेना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलने पर ही कार्य सिद्ध हो पाएंगे। ऐसे में किसी की अनदेखी करने की भूल न करें। वृश्चिक राशि के लोगों भीतर इस सप्ताह क्रोध की अधिकता रह सकती है, जिससे बने काम भी बिगड़ने की आशंका है। ऐसे में लोगों से उलझने से बचें और अपना काम धैर्यपूर्वक करते जाएं। इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। यदि आप विदेश में अपना करियर अथवा कारोबार जमाने की सोच रहे थे तो आपको आपको अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। लव लाइफ और मैरीड लाइफ को सुखमय बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन लाल रंग के आसन पर बैठकर हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का विशेष रूप से पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें