फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (06 to 12 January 2025): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 06 Jan 2025 11:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Libra Weekly Horoscope:  नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र में तारीफ होगी। पदोन्नति की संभावनाएं बनेंगी। मनचाही जगह पर तबादले की कामना पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि के जातक इस सप्ताह अपनी बुद्धि, विवेक और परिश्रम की बदौलत किसी कार्य विशेष में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह इष्टमित्रों और स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। पूरे सप्ताह सौभाग्य का साथ बना रहने के कारण आप आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनोकूल सफलता एवं लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र में तारीफ होगी। पदोन्नति की संभावनाएं बनेंगी। मनचाही जगह पर तबादले की कामना पूरी हो सकती है।

सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ संपर्क और सहयोग बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रो के लिए समय अनुकूल चल रहा है। सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पूर्वार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभ और लाभदायी रहेगा। इस दौरान आपको अपनी व्यावसायिक योजनाओं पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। जिसका आपको भविष्य में बड़ा लाभ मिलने की संभावना बनेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आत्मीयता और निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं लक्ष्मीष्टकं का पाठ करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें