Libra Weekly Horoscope: व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको बाजार में फंसा धन अथवा किसी योजना में अटका पैसा अप्रत्याशित रूप से मिल सकता है।
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में सफलता के नये द्वार खोल सकता है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के सिलसिले में भटक रहे थे तो इस सप्ताह आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। कार्य-व्यवसाय की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। पूरे सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों और परिजनों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।
इस सप्ताह आप जिस क्षेत्र में पूरे मनोयोग से प्रयास करेंगे आपको उस क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने की संभावना बनेगी। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको बाजार में फंसा धन अथवा किसी योजना में अटका पैसा अप्रत्याशित रूप से मिल सकता है।
आय के अतिरिक्त स्रोत बनने से आपके पास संचित धन में वृद्धि होगी। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि अथवा भवन के क्रय-विक्रय का विचार बना रहे थे तो इस सप्ताह के अंत तक आपकी यह मनोकामना भी पूरी हो सकती है। खास बात यह कि इस सौदे में आपको खासा लाभ भी होगा। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ काफी शानदार रहने वाली है। प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।