फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (04 to 10 November) : जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 04 Nov 2024 10:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए राहत की बात ये है कि कठिन समय में इष्टमित्र और शुभचिंतक आपके साथ हमेशा बने रहेंगे और आपकी हर संभव मदद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों के साथ समझौता करना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन राशि

विज्ञापन


मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यों में बाधा या अड़चनें आने के कारण उसे अधूरा छोड़ने से बचना चाहिए, अन्यथा बड़ी आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है। मीन राशि के जातकों को समझना होगा कि आधी छोड़ सारी को धावै, सारी मिलै न आधी पावे। ऐसे में परिस्थितियों से बगैर घबराए अपने लक्ष्य को हर हाल में पाने का प्रयास करें।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह की शुरुआत में कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन यदि तमाम चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हैं तो आप अपने कंपटीटर्स को पछाड़ते हुए मनचाहा आर्थिक लाभ
विज्ञापन

प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं। मीन राशि के जातकों के लिए राहत की बात ये है कि कठिन समय में इष्टमित्र और शुभचिंतक आपके साथ हमेशा बने रहेंगे और आपकी हर संभव मदद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों के साथ समझौता करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह घर के मुखिया अथवा किसी बुजुर्ग व्यक्ति की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर भी चिंता सताएगी। दांपत्य जीवन सहमति-असहमति यानि खट्टी-मीठी तकरार के साथ चलता रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करके 'ॐ श्रीकृष्णाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें