फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 04 Jul 2022 12:48 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातक इस सप्ताह यदि अपने समय और उर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें उनकी अपेक्षा से कहीं अधिक शुभ फल की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातक इस सप्ताह यदि अपने समय और उर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें उनकी अपेक्षा से कहीं अधिक शुभ फल की प्राप्ति होगी। चूंकि इस समय सौभाग्य आपके साथ है, इसलिए आपको घर में परिवार के सभी सदस्यों को और कायक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलता नजर आएगा। नई योजनाओं के साथ जुड़कर काम करने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। बीते समय से लंबित चल रहे मामलों में मनचाही प्रगति होने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। इस कार्य में किसी महिला मित्र काफी मददगार साबित होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सुखद समाचार मिलेगा। सप्ताह के उत्तर्रार्ध में परिवार का कोई व्यक्ति बड़ा सरप्राइज दे सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। यदि लंबे समय से कोई प्रिय चीज को खरीदने की सोच रहे थे तो आप उसे खरीद सकते हैं या फिर किसी से गिफ्ट में मिल सकती है। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी और लव पार्टनर के साथ निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मी नारायण की उपासना करें और चीटियों को आटा डालें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें