फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (04-10 Dec): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 03 Dec 2023 01:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह शुभ साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए ही अत्यंत ही शुभ साबित होने वाली है। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब हो जाएंगे।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह शुभ साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए ही अत्यंत ही शुभ साबित होने वाली है। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब हो जाएंगे। यदि आप लंबे समय से अपने व्यवसाय में विस्तार की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह वह पूरी होती नजर आएगी। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको अपने इष्ट-मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुुरुआत का समय भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय हेतु शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको किसी प्रिय व्यक्ति से सरप्राइज गिफ्ट प्राप्त हो सकता है। माता-पिता की ओर से भी आपको यथा संभव सुख और सहयोग पूरे सप्ताह प्राप्त होता रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपका मन सामाजिक आध्यात्मिक कार्यों में खूब लगेगा। इस दौरान आपके मन में दीन-दुखियों के प्रति परोपकार की भावना जागृत होगी। इस दौरान घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध तक मनचाहे रोजी-रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और उनके संचित धन में वृद्धि होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सरकारी योजना आदि में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की विधि-विधान से पूजा करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें