कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद भी आपकी चिंता और परेशानी कारण बन सकते हैं, जिन्हें निबटाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। करियर-कारोबार की दृष्टि से इस सप्ताह आपकी प्रगति कुछ धीमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, जिनके कारण आपको बेवजह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान भूलकर भी अपने सीनियर अथवा सत्ता से जुड़े लोगों के साथ अपने रिश्ते न बिगड़ने दें अन्यथा आपको बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। अर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें और खूब सोच-समझकर धन खर्च करें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। इस दौरान जहां मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के कारण आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है तो वहीं परिवार के किसी सदस्य के साथ हुई तकरार आपकी मानसिक पीड़ा का कारण बनेगी। स्वयं की सेहत के साथ आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा, अन्यथा लापरवाही करने पर आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की उपासना तथा दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर का प्रसाद बांटें।