नौकरीपेशा लोग परिश्रम और प्रयास की बदौलत कार्यक्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। कारोबार में खासा लाभ होगा और बाजार में तुला राशि के जातकों की धाक बढ़ेगी। यदि आप लंबे समय से किसी अच्छे रोजगार की तलाश में थे आपकी यह चाह इस सप्ताह के अंत तक पूरी हो सकती है।
तुला राशि के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले ज्यादा बेहतर और ज्यादा लाभप्रद साबित होगा। इस सप्ताह आप जिस काम में हाथ लगाएंगे और उसमें फायदा और सफलता प्राप्त होती नजर आएगी। नौकरीपेशा लोगों पर उनके बॉस पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उनके कामकाज की तारीफ होगी। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगी। इस दौरान परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। अचानक से स्वजनों के साथ पिकनिक या पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। किसी पर्यटन अथवा धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी।
नौकरीपेशा लोग परिश्रम और प्रयास की बदौलत कार्यक्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। कारोबार में खासा लाभ होगा और बाजार में तुला राशि के जातकों की धाक बढ़ेगी। यदि आप लंबे समय से किसी अच्छे रोजगार की तलाश में थे आपकी यह चाह इस सप्ताह के अंत तक पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मित्र विशेष की मदद से कोई नया हुनर सीखने या फिर किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। रिश्तों में मजबूती आएगी और आपसी स्नेह और विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।