Saptahik Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के करियर और कारोबार के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा साबित होगा। इस दौरान आप कठिन परिश्रम की बदौलत कार्यक्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे।
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत पर कुछ घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। इस दौरान निजी समस्याओं को सुलझाने को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा हो सकती है। ऐसे में अपनी सेहत को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों का अपने सीनियर के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी भी इस दौरान सक्रिय रह सकते हैं।
तुला राशि के जातकों के करियर और कारोबार के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा साबित होगा। इस दौरान आप कठिन परिश्रम की बदौलत कार्यक्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे। व्यवसाय के लिए भी यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान कारोबार में उचित लाभ प्राप्ति से मन संतुष्ट रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। पूर्व में किये धन निवेश से लाभ होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। जिससे बचने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में दिखावा करने से बचें अन्यथा उपहास का पात्र बन सकते हैं। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वयं के साथ घर के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत का भी पूरा ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा तथा चालीसा का पाठ करें।