फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (7-13 August): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 06 Aug 2023 02:58 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंह राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह 
विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए बेहद शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी। इस सप्ताह आपके सत्ता और सरकार से जुड़े प्रभावी लोगों के साथ होंगे, जिनकी मदद से आपको भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के कद और पद में वृद्धि हो सकती है। जो लोग लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे उन्हें इस सप्ताह मनचाहा रोजगार मिल सकता है। यह सप्ताह विदेश से जुड़े काम करने वाले और विदेश में अपना करियर बनाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए विशेष फलदायी हो सकता है।
विज्ञापन

इस सप्ताह आपकी राह में आ रही सभी अड़चनें दूर होंगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका जीवन थोड़ा अस्त-व्यस्त रह सकता है। इस दौरान सोचे हुए कार्यों समय पर न हो पाने के कारण आपका मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। हालांकि सुखद पहलू यह है कि आपके कार्य धीरे-धीरे ही सही लेकिन सफल होंगे। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए मार्केट में फंसे धन को निकालना एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी और आप उसके साथ हंसी-खुशी पल बिताएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत संबंधी किसी भी छोटी समस्या को इग्नोर न करें अन्यथा शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें