कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर-कारोबार से जुड़ी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है तो वहीं कारोबार से जुड़े लोगों को बाजार में आई मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कामकाज में बाधा डालने का काम करेंगे। ऐसे में आपको अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले खुलासा करने से बचना होगा। नौकरीपेशा लोगों की इस सप्ताह अचानक से जिम्मेदारी बदलने या फिर तबादला होने से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से मनचाहा सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। निजी जीवन में भी आपसी रिश्तों में किसी बात को लेकर खटास हो सकती है। इन सभी कठिन परिस्थितियों के बीच आपके द्वारा वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखना श्रेयस्कर रहेगा। इस दौरान लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें और किसी भी तरह के वाद-विवाद में फंसने से बचें।
कर्क राशि के जातक इस सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलाएं। चोट-चपेट लगने की आशंका है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके आत्मविश्वास और आत्मीय रिश्तों दोनों में कमी देखने को मिलेगी। इस दौरान आपके लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी गलतफहमियां पनप सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा तथा शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।