फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (31 Oct- 6 Nov): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Oct 2022 12:12 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही कायक्षेत्र में आपकी यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही कायक्षेत्र में आपकी यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। इस दौरान घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े निर्णय को लेते समय अपने पिता का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। रोजी-रोजगार की दिशा में भटक रहे लोगों को मनचाहा रोजगार प्राप्त होगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन लेने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह चाहत पूरी हो सकती है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होगा। बाजार में फंसा धन भी निकल आएगा। इस दौरान किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता होगी, जहां लंबे समय बाद पुराने मित्रों या परिचितों से मुलाकात संभव है। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए विशेष लाभदायक साबित होगा। यदि आप लंबे समय से अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे थे, संभव है कि इस सप्ताह आपके परिजन इसके लिए अपनी तरफ से हरी झंडी दिखा दें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। शुभता और लाभ को लिए इस सप्ताह में आपकी सेहत का पक्ष कुछ कमजोर नजर आता है। ऐसे में आप मौसमी अथवा पुरानी बीमारी के उभरने को लेकर खूब सावधान रहें। 
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें