फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (31 Oct- 6 Nov) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Oct 2022 12:10 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा लाभ होगा।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर धन खर्च होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बहुप्रतीक्षित पद या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य का समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों या फिर विदेश में करियर तलाश रहे लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा बेहद शुभ और मनचाह लाभ देने वाली साबित होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। यह समय प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान उन्हें किसी काम के लिए सीनियर शाबासी या फिर कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अन्यथा आपको आर्थिक एवं शारीरिक कष्ट पहुंच सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह बेहद शुभ है। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाकार शिव चालीसा का पाठ करें। सोमवार के दिन चावल एवं दूध का दान करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें