फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (3-9 July): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Jul 2023 12:51 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपको भाग्य और कर्म का सहयोग मिलने से मनचाही सफलता प्राप्त होगी। आप अपने मित्र और शुभचिंतकों की मदद से अपने सपनों को साकार करने में कामयाब होंगे। यदि किसी योजना या कारोबार में आपका धन फंसा था तो वह इष्ट मित्रों या फिर किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से निकल आएगा।

कार्य-व्यवसाय में उन्नति होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ है। उन्हें इस सप्ताह कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके वरिष्ठ आप पर मेहरबान रहेंगे। समाज में आपकी विश्वसनीयता और लोकप्रियता बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में आपका मन धार्मिक कार्यों में ज्यादा रमेगा। इस दौरान आप पूजा-पाठ, यज्ञ-अनुष्ठान या फिर कोई धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भौतिक सुख-साधन से जुड़ी कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं। बहुप्रतीक्षित चीज के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के जरिए सुख-सहयोग प्राप्त होगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु और तुलसी जी की पूजा और ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें