सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति की बेरुखी के चलते मन खिन्न रहेगा। जिसका असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिलेगा।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति की बेरुखी के चलते मन खिन्न रहेगा। जिसका असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको भावनाओं में बहकर या फिर अति आत्मविश्वास में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा लाभप्रद लेकिन थकान भरी रहेगी, जिसके चलते आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सेहत और संबंध दोनों को लेकर बहुत सचेत रहने की जरूरत बनी रहेगी। इस दौरान किसी आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है या फिर आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, जिसके चलते आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान कुछ ऐसे व्यय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं, जिनकी आपने कभी कल्पना भी न की हो। घर की मरम्मत आदि पर जेब से अधिक धन खर्च होने पर आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए गलतफहमियों से बचना होगा। किसी भी मतभेद को विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सामान्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।