सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपने जीवन में बड़ा बदलाव होता देख सकते हैं। यदि आपका कोई काम कहीं लंबे समय से अटक हुआ था तो इस सप्ताह किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरा हो जाएगा।
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपने जीवन में बड़ा बदलाव होता देख सकते हैं। यदि आपका कोई काम कहीं लंबे समय से अटक हुआ था तो इस सप्ताह किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरा हो जाएगा। सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और आप उनका पूरा लाभ उठाने में कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के प्रोन्नति होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको कोई नया ज्ञान या कौशल सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
सप्ताह के पूर्वार्ध की तरह उत्तरार्ध भी सुख-सौभाग्य से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मनोनुकूल वातावरण मिलेगा जिसमें आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करने में कामयाब हो पाएंगे। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर भी निकलना पड़ सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तो वहीं नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। इस दौरान नये मित्र बनाने से आपको आर्थिक और सामाजिक लाभ भी मिल सकता है। किसी के साथ हाल फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे संबंध प्रगाढ़ होंगे। सप्ताह के अंत में घर-परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन किचन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाकर करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।