फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (23-29 Oct) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Oct 2023 03:00 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धन, समय और ऊर्जा तीनों चीजों का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धन, समय और ऊर्जा तीनों चीजों का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहे परिणाम के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरी या किसी नये व्यवसाय को करने की योजना बना रहे हैं तो प्लानिंग करने के साथ उस दिशा में प्रयास भी करना होगा। सिर्फ भविष्य की योजना बनाने को लेकर उलझे रहने से कुछ भी हासिल नहीं होगा।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में घरेलू विवाद को लेकर मन में तनाव बना रहेगा। घर-परिवार से जुड़े किसी मामले में माता-पिता का सहयोग न मिलने पर आपका मन दुखी रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में खुद को किसी भी विवाद से दूर रखें और किसी के बहकावे में आकर कोई शार्टकट लेने की भूल तो बिल्कुल भी न करें। इस दौरान नियम-कानून की अनदेखी करने पर आपको बेवजह की परेशानियां और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें और किसी भी मसले को संवाद के जरिए सुलझाने की कोशिश करें, अन्यथा बनी-बनाई बात भी बिगड़ सकती है। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी और आपके शुभचिंतक मित्र आपका संंबल बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी तीर्थ स्थल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा अष्टगंध का तिलक लगाकर करें तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें