सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्य तेजी के साथ मन मुताबिक पूरे होते हुए नजर आएंगे और सकारात्मक परिणाम की बदौलत आपके भीतर एक अलग ही उर्जा देखने को मिलेगी। करियर और कारोबार दोनों में ही मनचाही प्रगति मिलने के बावजूद सेहत संबंधी दिक्कतें आपकी खुशियों को कम करने का कार्य करेंगी। इस सप्ताह आपको मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी। कुल मिलाकर सप्ताह के मध्य से लेकर अंत तक आपको औसत लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आए कुछेक बड़े खर्चों को पूरा करने के लिए आपको धन भी उधार लेना पड़ सकता है। इस दौरान सीनियर आपके कामकाज से असंतुष्ट रह सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। प्रेम प्रसंग से जुड़ी कुछ समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात न हो पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।