Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आप किसी भी काम में शार्टकट लेने से बचें अन्यथा धनहानि के साथ मानहानि भी झेलनी पड़ सकती है।
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आप किसी भी काम में शार्टकट लेने से बचें अन्यथा धनहानि के साथ मानहानि भी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी होने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय काफी खर्चीला रह सकता है। इस दौरान अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो किसी भी योजना में धन का निवेश करते समय अथवा कोई भी बड़ी कारोबारी डील करते समय खूब सावधानी बरतें।
इस सप्ताह आपकी आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी। यदि आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको मनचाहा रोजगार पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह कोई भी फैसला लेते समय दिल के साथ दिमाग का भी इस्तेमाल करें। लव लाइफ हो या फिर मैरीड लाइफ भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने की गलती न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।