सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह किसी की छोटी सी बात पर उलझने की बजाय उसे इग्नोर करना बेहतर रहेगा, अन्यथा आप बेवजह के विवादों के कारण आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए आपको इस सप्ताह शुरु से ही धन का प्रबंधन करके चलना होगा। सेहत और संबंध की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए विपरीत रहने वाला है। इस दौरान जहां अपनों के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है तो वहीं किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर शारीरिक कष्ट मिल सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको धन का लेन-देन करते समय बेहद सावधानी रखने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। लव पार्टनर से मुलाकात न हो पाने के कारण मन थोड़ा बेचैन रहेगा। हालांकि दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। मुश्किल के समय में जीवनसाथी के साथ खड़े रहने से आपका संबल बढ़ेगा। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के लिए अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदन श्रीहरि विष्णु की साधना करें और गुरुवार के दिन उन्हें केसर का विशेष रूप से तिलक लगाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।