सिंह राशि के जातकों पर इस सप्ताह किस्मत पूरी तरह से मेहरबान होती नजर आएगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है, जिसके कारण घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी पर्यटन स्थल पर जाने के योग बनेंगे। इस संबंध की गई यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह अपने इष्टमित्रों और सहयोगियों की मदद से कठिन से कठिन काम को आसानी से करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके बेहतर काम की तारीफ होगी। इस सप्ताह आप पर सीनियर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे, जिसके चलते आपके कद और पद दोनों में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छे आफर आ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान बाजार में अटका धन आपको प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। साझेदारी में कारोबार चलाने वालों के लिए समय शुभ है। इस सप्ताह विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ हाल में हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक स्थान पर जाने के योग बनेंगे। घर-परिवार से जुड़े मामले में बड़ा निर्णय लेते समय माता-पिता की तरफ से सहयोग और समर्थन मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।