फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (19 -25 June) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sat, 17 Jun 2023 05:59 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत या साज-सज्जा में जेब से ज्यादा धन खर्च होने की आशंका है, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपके सामने कुछेक घरेलू समस्याएं भी सामने आ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन तनावग्रस्त रहेगा। हालांकि कठिन समय में आपके इष्टमित्र और जीवनसाथी आपका संबंल बनेंगे। 
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मन और वाणी पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने करियर और कारोबार से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में या फिर भावनाओं में बहकर लेने से बचना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको उसके लिए पछतावा करना पड़ सकता है। इस दौरान कागज संबंधी काम सावधानी के साथ निबटाएं। सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत या साज-सज्जा में जेब से ज्यादा धन खर्च होने की आशंका है, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपके सामने कुछेक घरेलू समस्याएं भी सामने आ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन तनावग्रस्त रहेगा। हालांकि कठिन समय में आपके इष्टमित्र और जीवनसाथी आपका संबंल बनेंगे और चुनौतियों का सामना करने में मददगार साबित होंगे। प्रेम संबंध में इस सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ कुछेक गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जिसके चलते आपका मन थोड़ा उदास और परेशान रह सकता है। प्रेम संबंध को पटरी पर लाने के लिए संवाद का सहारा लेते हुए चीजों को सुलझाएं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान उन्हें बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना  पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह धन का लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में सफेद चंदन अर्पित करके रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें