फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (18 to 24 November): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 17 Nov 2024 05:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको अपनी लाइफ तेजी से आगे बढ़ती हुई तो कभी अटक-अटक कर चलती हुई नजर आएगी।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको अपनी लाइफ तेजी से आगे बढ़ती हुई तो कभी अटक-अटक कर चलती हुई नजर आएगी। इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही साथ मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में धन की दिक्कत की कमी और खराब सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। सिंह राशि के जातकों को बदलते मौसम में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। हालांकि इस कठिन समय में आपके शुभचिंतक एवं परिजन मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन


सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारी वर्ग को नाराज करने से बचना होगा। इस सप्ताह आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। जिनके द्वारा फैलाये गये जाल से बचने के लिए हर समय सतर्क रहें और अपनी योजनाओं का खुलासा करने से बचें। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर पर अपनी मनमर्जी थोपने से बचें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन चलता रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान भास्कर को जल चढ़ाकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें