फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (18 to 24 November): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 17 Nov 2024 05:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik kark Rashifal: इस सप्ताह आपका कोई शुभचिंतक या प्रभावी व्यक्ति इस दिशा में आपका सबसे बड़ा मददगार बन सकता है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। यदि आप लंबे समय से पदोन्नति अथवा मनचाहे स्थान पर तबादले के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राओं और मुलाकातों का फल सकारात्मक रहने वाला है।

इस सप्ताह आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। भूमि-भवन से जुड़े फैसलों को जल्दबाजी में लेने से बचें। यदि इस दिशा में चीजें मन मुताबिक न हो रही हों तो इसे टालना ही बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से बड़ी अड़चन दूर होगी। जिससे आप राहत की सांस लेंगे। उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह आप अपने रिश्तों को मधुर बनाने की दिशा में स्वयं पहल करते नजर आएंगे और आपको इसका सकारात्मक फल भी प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को शमी अथवा बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें