फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (17 to 23 March): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 17 Mar 2025 04:04 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Leo Weekly Horoscope: यदि आप भूमि-भवन के क्रय की योजना बना रहे हैं तो कागज संबंधी कार्य सावधानी से करें। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता के लिए अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव लाते हुए कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह

विज्ञापन

वीर भोग्या वसुंधरा। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह इस सूक्ति को हमेशा ध्यान में रखते हुए जीवन से जुड़ी तमाम चुनौतियों का साहस के साथ मुकाबला करना होगा। समस्याएं घर की हों या फिर कार्यस्थल की, उनसे आंख मूंद लेने की बजाय उसका समाधान खोजने का प्रयास करना होगा। इस पूरे सप्ताह आपको अपनी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो धन के लेनदेन में सावधानी बरतें और आर्थिक प्रबंधन करके चलें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का ख्याल रखें।
Sankashti Chaturthi 2025: कब मनाई जाएगी चैत्र माह की भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सप्ताह आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को इससे जुड़ी सफलता एवं लाभ संघर्ष के बाद ही प्राप्त हो पाएंगे। यदि आप भूमि-भवन के क्रय की योजना बना रहे हैं तो कागज संबंधी कार्य सावधानी से करें। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता के लिए अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव लाते हुए कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर पर अपनी इच्छाएं लादने अथवा उस पर हावी होने से बचें। साथ ही साथ किसी भी प्रकार का दिखावा न करें अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है।

उपाय: प्रतिदिन उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें