फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (15 to 21 July): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 15 Jul 2024 09:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Leo Weekly Horoscope: परिवार में आपके द्वारा उठाए गये बड़े कदमों की तारीफ होगी तो वहीं कार्यक्षेत्र में लोग आपके परिश्रम और सूझबूझ कायल होंगे। लगातार मिलने वाली सफलता से आपकी महत्त्वाकांक्षाएं और आवश्यकताएं बढ़ेंगी।
 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि के जातक यदि इस सप्ताह सभी को मिलाकर सधे हुए कदमों से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हैं तो उन्हें निश्चित रूप से मनचाही सफलता मिल जाएगी। पेशेवर लोगों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन आदि को क्रय करने की योजना बना रहे थे तो वह इस सप्ताह साकार होती हुई नजर आएगी। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह मान-सम्मान मिलता हुआ नजर आएगा। परिवार में आपके द्वारा उठाए गये बड़े कदमों की तारीफ होगी तो वहीं कार्यक्षेत्र में लोग आपके परिश्रम और सूझबूझ कायल होंगे। लगातार मिलने वाली सफलता से आपकी महत्त्वाकांक्षाएं और आवश्यकताएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में आप मनचाही सफलता को पाने के लिए शार्टकट अपना सकते हैं जो आपके लिए घातक भी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको नियम-कानून तोड़ने से बचते हुए अपने कागजी काम पूरे करके रखने होंगे, अन्यथा आपको बेवजह आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है। यदि आप सिंगल हैं और अपने दिल की बात किसी के सामने रखने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए सही समय आने का इंतजार करना चाहिए अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है। पहले से चले आ रहे प्रेम प्रसंग में प्रदर्शन से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल प्रदान करें और गायत्री मंत्र की एक माला जप करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें