फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (15 To 21 April): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 Apr 2024 04:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह किसी भी जोखिम भरी योजना में धन निवेश करने से बचें। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंधों का विशेष ख्याल रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मन-मुटाव हो सकता है। इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। यदि आपका भूमि-भवन अथवा कारोबार आदि को लेकर किसी के साथ विवाद चल रहा है तो उसे बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के बातचीत के जरिए समाधान निकालना ज्यादा उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके काम में अडंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यस्थल पर अपने विरोधियों की साजिश का शिकार होने से बचें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह किसी भी जोखिम भरी योजना में धन निवेश करने से बचें। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को इग्नोर करने से बचना चाहिए अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। खान-पान एवं दिनचर्या सही रखें अन्यथा पेट संबंधी समस्या पैदा हो सकती है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें