फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (15 To 21 April): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 Apr 2024 04:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कामकाज के सिलसिले में अपने मूल स्थान से दूर जाना पड़ सकता है। यात्रा सुखद और नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने करियर और जीवन दोनों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को आधे-अधूरे मन से नहीं करना चाहिए अन्यथा बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। कार्यों में मनचाही सफलता और आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए आपको सप्ताह की शुरुआत से ही अपने धन एवं समय का प्रबंधन करके चलना होगा। इस सप्ताह आपको किसी भी काम में शार्टकट लेने या नियम कानून को तोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपके सिर पर करियर-कारोबार के साथ-साथ परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ी समस्या भी बनी रह सकती है। जिसका निराकरण करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कामकाज के सिलसिले में अपने मूल स्थान से दूर जाना पड़ सकता है। यात्रा सुखद और नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने करियर और जीवन दोनों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि चीजों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको पारदर्शिता बनाए रखनी होगी। मसलन, यदि आप प्रेेम संबंध में हैं, तो अपने लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने और कलह से बचने के लिए संवाद का सहारा लें और बेवजह की बहसबाजी से बचें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें