फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (15-21 May): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 May 2023 11:13 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। पूरे सप्ताह उन्हें सौभाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। पूरे सप्ताह उन्हें सौभाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। उम्मीद से ज्यादा प्रमोशन मिल जाने से मन हर्षित रहेगा। कार्यक्षेत्र में जूनियर के साथ सीनियर भी पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। यदि आप विदेश में करियर या कारोबार को लेकर प्रयासरत हैं तो आपको इस संबंध में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों के लिए यह समय बहुत ज्यादा शुभ साबित होगा। यदि किसी बात को लेकर आपका स्वजनों के साथ मतभेद चल रहा था तो वह किसी वरिष्ठ व्यक्ति या फिर कहें शुभचिंतक की मदद से दूर हो जाएगा और आप एक बार फिर हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर सकेंगे। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाह रहे थे तो इस सप्ताह ऐसा करने पर बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन शुद्ध घी का दीया जलाकर भगवान श्री लक्ष्मीनारायण के मंत्रों का जप करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें