फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (15-21 May) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 May 2023 10:47 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार से जुड़े मामलों का किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से हल निकलेगा। रोजी-रोजगार में आ रही अड़चनें दूर होंगी।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 
विज्ञापन

कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बीते कुछ समय से चली आ रही बड़ी चिंताओं को दूर करने वाला होगा। सरकार से जुड़े मामलों का किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से हल निकलेगा। रोजी-रोजगार में आ रही अड़चनें दूर होंगी। जिन लोगों का स्वास्थ्य किन्हीं कारणों के चलते खराब चल रहा था उसमें खासा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि बावजूद इसके आपको अपनी सेहत और दिनचर्या पर पूरा ध्यान देना होगा। सप्ताह का उत्तरार्ध कामकाजी महिलाओं के लिए बहुत शुभ साबित होगा। इस दौरान मिलने वाली कोई बड़ी उपलब्धि कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार में मान-सम्मान को बढ़ाने का बड़ा कारण बनेगी। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको कहीं से अच्छा आफर मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। अचानक से लंबी दूरी की यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है। यात्रा सुखद एवं नवीन संबंधों को स्थापित करने वाली होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिव साधना और उनके मंत्रों का रुद्राक्ष की माला से जप करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें