सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह क्रोध और अभिमान करने से बचना होगा अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। साथ ही साथ थोड़ी सी सेहत की प्रति लापरवाही आपको अस्पताल के चक्कर लगाने के लिए भी मजबूर कर सकती है। ऐसे में इस पूरे सप्ताह अपनी सेहत और संबंधों को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी यात्रा के योग बनेंगे। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र पर सीनयिर और जूनियर का सहयोग अपेक्षा के मुकाबले कम मिलेगा। जिससे आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपके विरोधी भी सक्रिय रह सकते हैं। ऐसे में अपना काम बेहद सावधानी से करें और लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और उनके संचित धन में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है, हालांकि सप्ताह के अंत तक किसी मित्र की मदद से आप इसे दूर करने में कामयाब हो जाएंगे।
उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण की साधना और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।