कर्क
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम तो बनेंगे, लेकिन कुछ रुक-रुक कर। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको कारोबार से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लेने की जरूरत रहेगी, अन्यथा किसी योजना आदि में लगा धन फंस सकता है। भूलकर भी असमंजस या जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के मध्य का समय आपकी सेहत और संबंध की दृष्टि से अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान जहां किसी बात को लेकर किसी प्रिय व्यक्ति के साथ तकरार हो सकती है तो वहीं खराब सेहत आपके शारीरिक कष्ट का कारण बनेगी। ऐसे में अपना खानपान और दिनचर्या सही रखें और किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर उसको नजरंदाज करने से बचें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाही सफलता मिलेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में नोकरीपेशा लोगों पर अचानक से काम का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकन मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिविलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और सफेद चंदन से तिलक करके शिव चालीसा का पाठ करें।