फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (10 to 16 March): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Mar 2025 03:37 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Leo Weekly Horoscope: यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी कार्य समय पर निबटाने का प्रयास करें अन्यथा आपको बेवजह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही साथ धन के लेनदेन में भी सावधानी बरतें तथा धन का सदुपयोग करने का प्रयास करें।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको लोगों के सामने अपनी बात को सही तरीके से रखने की अत्यधिक आवश्यकता रहेगी, अन्यथा लोग उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। सप्ताह का पूर्वार्ध संघर्षमय रहने की आशंका है। इस दौरान कार्यक्षेत्र, आजीविका आदि के संबंध में कोई बड़ा निर्णय खूब सोच-समझकर लें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी कार्य समय पर निबटाने का प्रयास करें अन्यथा आपको बेवजह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही साथ धन के लेनदेन में भी सावधानी बरतें तथा धन का सदुपयोग करने का प्रयास करें।

Ketu Gochar: होली के बाद केतु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आए किसी बड़े खर्च के चलते आपकी वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है। धन उधार लेने की भी नौबत आ सकती है। सिंह राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। लव पार्टनर के साथ विश्वसनीयता और आत्मीयता को बनाए रखने के लिए संवाद बनाए रखें। स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

Grah Gochar: मीन राशि में बनेगा सप्तग्रही योग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें