फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (10 to 16 March): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Mar 2025 03:37 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Kark Rashifal: सहोदर भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाए रखें और बड़ों की सलाह की अनदेखी न करें। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी प्रकार के विवाद से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में अचानक से आने वाली अड़चनों के कारण मन खिन्न रहेगा। हर किसी के सामने अपनी समस्याओं को जाहिर करने की बजाय खुद उसके समाधान खोजने का प्रयास करना उचित रहेगा अन्यथा लोग मदद करने की बजाए उसका गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इस सप्ताह आप परिश्रम से पीछे न हटें और न ही किसी कार्य को अधूरा छोड़ें। सेहत और संबंध की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान जहां आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं तो वहीं किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है।

Shani SadiSati Upay: शनि की साढ़ेसाती के मुक्ति के लिए शनिवार से शुरू करें यह उपाय, जीवन में होगा बदलाव

पूरे सप्ताह वाणी पर संयम रखना आपके लिए उचित रहेगा। सहोदर भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाए रखें और बड़ों की सलाह की अनदेखी न करें। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी प्रकार के विवाद से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों को सप्ताह के उत्तरार्ध की बजाय पूर्वार्ध में हल करना उचित रहेगा। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार के दिखावे से बचें और कोई भी ऐसा वादा न करें, जिसे पूरा करने में आपको परेशानी महसूस हो। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें।

Grah Gochar: मीन राशि में बनेगा सप्तग्रही योग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ

विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल एवं बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।  



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें