फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (1 To 7 April): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 31 Mar 2024 11:06 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाही नौकरी या फिर आय के साधन की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए अप्रैल महीने के पहला सप्ताह गुडलक लिए हुए है। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाही नौकरी या फिर आय के साधन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा या फिर कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपके द्वारा किए गये प्रयास सफल होंगे। विदेश यात्रा और वहां से जुड़े कार्यों में धन लाभ के योग बनेंगे। यइ सप्ताह सिंह राशि के जातकों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़े अवसर लेकर आयेगा।
विज्ञापन


इस सप्ताह आपका सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ जुड़ाव होगा और आप उनकी मदद से लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। व्यक्ति विशेष की मदद से आपको लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति इस सप्ताह कठिन परिश्रम और अथक प्रयास के बल पर कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता को साबित करने में कामयाब हो जाएंगे। यदि आप समाजसेवा या राजनीति से जुड़े हैं तो आपके कद एवं पद में वृद्धि होगी। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर के साथ आपकी बढ़िया ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। आपका दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में लाइफपार्टनर के साथ लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। सेहत सामान्य बनी रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को तुलसी और गुड़ का भोग लगाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें