कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को जोखिमपूर्ण कार्यों को करने से बचना चाहिए तथा अपनी वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखना चाहिए क्योंकि इस सप्ताह आपके द्वारा उठाए गये कदम और आपका व्यवहार आदि ही आपके लिए लाभ अथवा हानि का कारण बनेगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों एवं अधीनस्थ लोगों को मिलाजुलाकर काम करना उचित रहेगा।
चूंकि यह पूरा सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए मध्यम रहने वाला है। ऐसे में कार्यालय में लोगों की बातों को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार से जुड़ी कोई भी बड़ी डील अथवा उससे संबंधी कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेना चाहिए। कागज संबंधी कार्य पूरा करके रखें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से देखें तो सप्ताह की शुरुआत निजी संबंधों की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल साबित हो सकती है। इस दौरान किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचें अन्यथा वर्षों से बने-बनाए संबंध में दरार आ सकती है या फिर वह टूट सकता है। प्रेम संबंध में भूलकर भी किसी भी प्रकार का दिखावा या फिर कहें बेवजह का प्रदर्शन न करें अन्यथा आपको सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान की विधि-विधान से उपासना तथा शिव महिम्न स्तोत्र का श्रद्धा और विश्वास के साथ पाठ करें।