फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (09-15 Jan): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 08 Jan 2023 03:42 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह करियर और कारोबार के लिए किए गए आपके प्रयास पूरी तरह से सफल होंगे।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह
विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह करियर और कारोबार के लिए किए गए आपके प्रयास पूरी तरह से सफल होंगे। आप अपने विवेक एवं बुद्धि से जीवन से जुड़ी किसी बड़ी मुश्किल से उबर जाएंगे, जिससे आपके मन को काफी राहत होगी। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो जाएगी। इस सौदे में आपको मनचाहा लाभ भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर की कृपा बरसेगी। संभव है कि आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी मिल जाए। मनचाहा प्रमोशन या ट्रांस्फर मिल सकता है। कमीशन या कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए समय शुभ है। व्यवसाय से जुड़े सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह विशेष लाभ होगा। बाजार में उनकी धाक बनेगी। सेहत सामान्य रहेगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा एवं विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें